Mumbai Downpour Alert: सावधान! मुंबई में बहुत भारी बारिश की संभावना, अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट
Mumbai Downpour Alert: सावधान! मुंबई में बहुत भारी बारिश की संभावना, अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट
Mumbai Downpour News: मुंबई में बारिश की स्थिति और खराब होने वाली है। शहर और उपनगरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा ठाणे, नवी मुंबई, अंबरनाथ, कल्याण में भी भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।
बारिश के कारण उपनगर में कई नदियां और नाले उफान पर हैं
बारिश का सिलसिला कल यानी शुक्रवार तक जारी रहेगा
मुंबई समेत उपनगरों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है
मुंबई: मुंबई समेत उपनगरों में रात से ही भारी बारिश हो रही है। दिनभर बारिश में इजाफा होने के कारण उपनगर में कई नदियां और नाले उफान पर हैं। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश का सिलसिला कल यानी शुक्रवार तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक मुंबई समेत उपनगरों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं अगले 24 घंटों के लिए मुंबई शहर और उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई है। इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
नवी मुंबई में भारी बारिश जारी
दरअसल मंगलवार रात से हो रही मुंबई समेत आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। इसके कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है। ठाणे, कल्याण डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं वसई विरार में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। नवी मुंबई में भी भारी बारिश जारी है।
प्राचीन शिव मंदिर के गर्भगृह में पानी
अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर के गर्भगृह में पानी जमा हो गया है। मंदिर के किनारे बहने वाली वालधुनी नदी में बाढ़ आने के कारण गर्भगृह में घुटनों तक पानी है और इसके चलते पानी में ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया है। इसके बाद गर्भगृह को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। गर्भगृह में मौजूद भगवान भोलेनाथ का मुखौटा उतारकर गर्भगृह के बाहर रखा गया है। भक्त फिलहाल इसी के दर्शन और पूजन कर रहे हैं।
चेतावनी स्तर को पार कर गई उल्हास नदी
उधर, उल्हास नदी चेतावनी स्तर को पार कर गई है। नदी के उफान पर होने के कारण नदी किनारे के गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। कल्याण-नगर राजमार्ग पर रायते पुल पानी में डूब गया है। इससे कल्याण-नगर मार्ग पर यातायात ठप हो गया है।
वाल्कस ब्रिज दो दिनों से पानी में डूबा
हर साल की तरह इस साल भी ठाणे जिले में वलकास नदी पर बना पुल पानी में डूब गया है और ग्रामीण और मजदूर दो दिनों से गांव में फंसे हुए हैं।
राज्य में कहां-कहां बारिश?कोंकण के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र के जिलों घाट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विदर्भ के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, तेज हवाएं और भारी बारिश होने की संभावना है।
Comments
Post a Comment